बक्सर, अक्टूबर 15 -- बंद घर से मिला सड़ा-गला शव Buxar News: सनसनी धनसोई बाजार के एक बंद घर से व्यक्ति का मिला सड़ा-गला शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा बक्सर धनसोई, हमारे प्रतिनिधि। स्थानीय बाजार में गुरुवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद घर की नाली से खून निकलता दिखाई दिया। घर से आ रही तेज दुर्गंध के बाद मोहल्ले के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां बाथरूम के पास एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। मृतक की पहचान संतोष सेठ (45) के रूप में हुई। वह दुर्गा मंदिर के पास स्थित अपने घर में मृत पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। शव मिलने की खबर के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के...