बक्सर, अगस्त 5 -- Buxar News: धनसोई,हमारे प्रतिनिधि। एसपी शुभम् आर्य ने बुधवार की देर शाम धनसोई थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेख, मालखाना और हवालात का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा की। सभी लंबित कांडों की त्वरित निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय मिलना चाहिए। एसपी ने क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रात्रि समय गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है। शराब तस्करी, अवैध बालू और साइबर अपराध पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। थाना आने वाले हर फरियादी की समस्या सुनकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सहदेई, महनार और चांदपुरा थाना का एसपी ने किया निरीक्षण एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई और रजिस्टरों को अद्यतन रखने का ...