बक्सर, अक्टूबर 24 -- नियाजीपुर में राज्यस्तरीय दौड़ प्रतियोगिता Buxar News: नियाजीपुर गांव में शनिवार को राज्यस्तरीय दौड़ प्रतियोगिता हुआ आयोजित 5 किमी, 300 मीटर एवं 100 मीटर दौड़ में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम फोटो संख्या- सिमरी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के नियाजीपुर गांव स्थित रामलखन पाठक के बगीचे में शनिवार को राज्यस्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महावीर पूजा सेवा समिति नियाजीपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए धावकों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन शाहपुर के पूर्व विधायक राहुल तिवारी व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के तहत 05 किलोमीटर, 300 मीटर व 100 मीटर दौड़ आयोजित की ग...