Buxar News: देसी शराब के साथ दो धंधेबाज धराया
बक्सर, अगस्त 9 -- Buxar News: पेज-तीन के लिए डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय थाना क्षेत्र के स्थानीय मोहल्ले सहित कोपवां गांव से पुलिस ने छापेमारी कर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी कोरानसराय के रहने वाला बिगन मुसहर बताया जाता है। जिसके पास से पुलिस ने दस लीटर देसी शराब बरामद किया है। वहीं कोपवां गांव निवासी दया राम के ठिकाने से पांच लीटर देसी शराब बरामद हुआ। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस मामले को दर्ज कर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.