बक्सर, नवम्बर 23 -- Buxar News: पेज चार के लिए -- चक्की। मवेशियों को पालना अब पशुपालकों के लिए महंगा पड़ने लगा है। चारा, भूसा, खरी और दवाइयों की कीमतों में बढ़ोतरी से खर्च लगातार बढ़ रहा है। वहीं, दूध की कीमत में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं होने से पशुपालकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालकों का कहना है कि मवेशियों के रखरखाव पर रोजाना खर्च बढ़ रहा है, लेकिन डेयरी में दूध का रेट लंबे समय से नहीं बढ़ रहा है। इससे मेहनत के अनुसार आमदनी नहीं हो पा रही है। राजकुमार यादव, राजू चौबे और दिनेश सिंह ने बताया कि खर्च के मुकाबले दूध का भाव काफी कम है। ऐसे में मवेशी पालन करना मुश्किल होता जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...