बक्सर, अक्टूबर 17 -- दुर्गापूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था Buxar News: निगरानी पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को ले पुलिस प्रशासन सतर्क थानाध्यक्ष अजय कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया चक्की, एक संवाददाता। दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड के मथुरा डेरा, लक्ष्मण डेरा और भरियार बाजार में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। भरियार बाजार में चक्की थानाध्यक्ष अजय कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पूजा समिति के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने पूजा स्थल और बाजार की स्थिति का निरीक्षण किया। दुर्गा...