बक्सर, अगस्त 18 -- Buxar News: युवा के लिए ---- तैयारी 142 पदों पर होगी बहाली, निजी क्षेत्र की तीन कंपनियां लेंगी भाग एलआईसी इंडिया की ओर से बीमा सखी व सलाहकार की नियुक्ति बक्सर, हमारे संवाददाता। दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जिला नियोजनालय कार्यालय में 20 अगस्त को विशेष रोजगार मेले लगेगा।

रोजगार मेले की जानकारी 142 रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। तीन निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग ले रही है। जो विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलआईसी इंडिया की ओर से बीमा सखी व बीमा सलाहकार के 50 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की ...