बक्सर, जुलाई 19 -- Buxar News: पेज-तीन के लिए कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के नुआंव गांव का एक युवक दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह न तो दिल्ली पहुंचा और न ही वापस अपने घर ही लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला। मामले को लेकर परिजनों ने स्थानीय थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, नुआंव गांव निवासी 21 वर्षीय नीतीश कुमार 10 जुलाई को दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में युवक के पिता बरमेश्वर महतो के बेयान पर कृष्णाब्रह्म थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, मामले की जांच करते हुए पुलिस युवक की त...