बक्सर, जुलाई 17 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- बक्सर। जिले के दो थानों में नये थानेदारों की पदस्थापना की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार डुमरांव अनुमंडल के सोनवर्षा व सिकरौल थाने में एसपी शुभम आर्य ने नये थानेदार की पोस्टिंग की है। सिकरौल में दिलीप यादव को नया थानेदार बना कर भेजा गया है जबकि सोनवर्षा में राजीव कुमार की पोस्टिंग की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिलीप यादव कोर्ट में पदस्थापित थे जबकि राजीव कुमार नगर थाने में दारोगा थे। दोनों नये थानेदारों को तत्काल पदभार ग्रहण करने का एसपी ने निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...