Buxar News: दाखिल-खारिज मनमाने तरीके से अस्वीकृत करने का आरोप
बक्सर, अक्टूबर 26 -- Buxar News: ब्रह्मपुर। अंचल कार्यालय की कार्यशैली एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गई है। सीओ पर भूमि सुधार से जुड़े मामलों में बिना ठोस कानूनी आधार के और जानबूझकर दाखिल-खारिज के आवेदनों को लटकाने व मनमाने तरीके से खारिज करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में महुआर पंचायत के मनीपुर गांव निवासी कृष्णावती देवी ने सीएम सचिवालय, डीएम व डीसीएलआर डुमरांव को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने आवेदन को जांच के लिए डीसीएलआर डुमरांव के यहां भेजा है। (ब्रह्मपुर से कुंदन ओझा)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.