Buxar News: दस लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
बक्सर, जुलाई 15 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को दस लीटर देसी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आथर गांव निवासी सुनील गोस्वामी और अक्षय पासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उनके पास से दस लीटर देसी शराब बरामद हुई। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- किशनगंज: अमलझाड़ी के पास डस्टर से लगभग 178 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने शराब के साथ इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया है। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.