बक्सर, अक्टूबर 17 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हमारे संवाददाता। गुजरात के दाहोद साइबर थाने की पुलिस ने शनिवार को शहर के बसांव मठ के निकट से शैलेश मिश्रा को गिरफ्तार किया। दस लाख साइबर फ्रॉड करने का शैलेश मिश्रा पर आरोप है। गिरफ्तार करने के बाद गुजरात पुलिस अपने साथ लेकर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दाहोद साइबर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसमें यह आरोप लगाया था कि साइबर फ्रॉड करते हुए बंधन बैंक के एक खाता में दस लाख रुपये ट्रांसफर किया गया है। जिस खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया। उस खाते का संचालक शैलेश मिश्रा है। मोबाइल नंबर भी शैलेश मिश्रा का है। इसी आधार पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से युवक को पकड़ा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को पुलिस गुजरात अपने साथ ले गई। ताकि, संबंधित न्यायालय में युवक को प्रस्तुत...