बक्सर, अक्टूबर 16 -- दशहरा पर्व के लिए नगर परिषद की तैयारियां Buxar News: शहर के प्रमुख मार्गों पर रोशनी की व्यवस्था के लिए हो रहा काम नगर परिषद ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गठित किया है टीम फोटो संख्या- डुमरांव, निज संवाददाता। दशहरा पर्व को लेकर नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम को पूजा पंडालों की सुरक्षा, पेयजल, सड़क, संपर्क मार्ग, गलियों व आने-जाने वाले रास्तों पर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम के सदस्य पर्व के दौरान व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रखेंगे। किसी भी तरह की परेशानी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद के ईओ राहुलधर दूबे व कार्यवाहक चेयरमैन विकास कुमार ने शुक्रवार ...