बक्सर, अगस्त 16 -- Buxar News: पेज पांच की लीड ---- प्रबंध बीएन हाई स्कूल मैदान में बनाया गया आश्रय स्थल पहली सोमवारी से ही बदहाल आश्रय स्थल के नाम पर लगाए गए टेंट की स्थिति कुव्यवस्था की पोल खोल रही है फोटो संख्या 16 कैप्शन - रविवार को सावन की तीसरी सोमवारी को ब्रह्मपुर जाने के लिए बक्सर के रामरेखा घाट पर जल लेने पहुंचे कांवरिये। ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। सावन माह की तीसरी सोमवारी पर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधा के लिए कई तरह के प्रबंध किए गए हैं। इस साल पहली बार श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए तीन स्थानों पर आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इनमें नगर पंचायत की ओर से बीएन हाई स्कूल के मैदान में बनाया गया आश्रय स्थल भी शामिल है।

प्रशासनिक कार्यप्र...