Buxar News: तीन भैंसों की चोरी, दो लोग हुए नामजद
बक्सर, अगस्त 22 -- Buxar News: कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में बीते 19 अगस्त की रात घर के पास बंधी तीन भैंसों की चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पशुपालक सोनू कुमार के बयान पर स्थानीय थाना में कुल दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पशुपालक ने पुलिस को बताया कि घटना की रात उसके घर के पास बंधी दो दुधारू और एक गैर-दुधारू भैंस चोरी हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी चोरी गई भैंसों का कोई सुराग नहीं मिला। पशुपालक के अनुसार घटना से पहले झुना नट व कुनु नट नामक दो व्यक्ति भैंस खरीदने के लिए उसके पास आए थे। उसने आशंका जताई है कि मौका देखकर दोनों ने ही भैंसों की चोरी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.