बक्सर, सितम्बर 30 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा सरकार के निर्देश पर गृहविहीन लोगों को तीन डिसमिल जमीन मुफ्त में दिए जाने की घोषणा के बाद पिछले एक सप्ताह से अंचल कार्यालय पर आवेदन जमा करने वाले लोगों की होड़ लगी हुई है। अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को भी अंचल कार्यालय में चल रहे आरटीपीएस काउंटर पर प्रखण्ड के सभी पंचायतों के गांवों से आने वाले पुरुष और महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मुफ्फसिल पुलिस द्वारा महिला और पुरुष सिपाही तैनात किए गए थे। आवेदन जमा करने के बाद रिसीविंग लेने के लिए इस दौरान लोगों में होड़ मची रही। भीड़ के उत्साह और रिसीविंग पाने के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए मौके पर पहुंचे पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव ने खूद कमान संभाली। उन्होंने यह...