बक्सर, अक्टूबर 8 -- Buxar News: बक्सर। शहर के गोलंबर फीडर की बिजली गुरुवार को तीन घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता रामलखन राम ने बताया कि सिंडिकेट नहर मोड़ से मेन रोड बाटा शोरुम तक 11 केवी कवर कंडक्टर में तार को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। जिसको लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक मेन रोड, सोहनीपट्टी, सिविल लाइन, तुरहा टोली व अन्य इलाके की बिजली बाधित रहेगी। बताया कि दुर्गा पूजा के पूर्व तैयारियों को लेकर यह कार्य कराई जा रही है। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय से पहले जरुरी कार्य पूरा करने और कार्य के दौरान विभागीय कर्मियों को सहयोग करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...