Buxar News: तीन आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार
बक्सर, जुलाई 14 -- Buxar News: नावानगर। सिकरौल पुलिस ने अपर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पासवान के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के तीन गांवों में तीन आरोपियों के घर पे इश्तहार चिपकाया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहे हैं। जिनके विरुद्ध कोर्ट द्वारा इश्तहार निर्गत किया गया है। जिसकी तमिल कर उनके घरों पर चिपका दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेंका गांव में विंदेश्वरी उपाध्याय , भदार गांव में लालन सिंह व बासमनपुर गांव में धर्मेंद्र पांडे के घर पर कोर्ट में हाजिर होने का अंतिम इश्तहार चिपकाया गया। ( नावानगर से अरुण सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.