Buxar News: डेहरी ऑन-सोन ईओ को दी श्रद्धांजलि
बक्सर, अगस्त 6 -- Buxar News: बक्सर, हिप्र। रोहतास के डेहरी ऑन-सोन नगर परिषद के ईओ विमल कुमार के असामयिक निधन पर गुरुवार को स्थानीय नगर परिषद परिवार ने शोक व्यक्त किया। कार्यालय के सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सभी ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर नगर प्रबंधक राजमणि गुप्ता व नीरज कुमार झा, स्वच्छता अधिकारी रवि सिंह, टाउन प्लानर वंदना तिवारी, सीएमएम मनोज केशरी, अविनाश कुमार, मो. वाहिद अहमद, अनुपम कुमार, संतोष कुमार, अभय चौबे, अशोक कुमार, समाजसेवी राजेश यादव व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.