बक्सर, जुलाई 28 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के बक्सर जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार राय ने डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह को जनता दल (यूनाइटेड) के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी न केवल उनके राजनीतिक अनुभव और कार्यक्षमता का सम्मान है, बल्कि बक्सर जिले के लिए भी गौरव की बात है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय विधायक अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणादायक है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...