बक्सर, अगस्त 23 -- Buxar News: पेज-03 के लिए डुमरांव, संवाद सूत्र। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ डुमरांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बनकट काली मंदिर के समीप छापेमारी कर एक धंधेबाज के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बनकट काली मंदिर के समीप एक घर में शराब की खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान घर से 34 कार्टन शराब बरामद की गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: छापेमारी में 36 बोतल विदेशी शराब बरामद,कारोबारी फरार बरामद शराब की कुल मात्रा 293.76 लीटर बताई गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से धंधेबाज रमेश कुमार हलवाई उर्फ टिंकू को गिरफ्...