Buxar News: डुमरांव बीडीओ मोनालिसा ने संभाला पदभार
बक्सर, जुलाई 15 -- Buxar News: फोटो डुमरांंव। नवपदस्थापित बीडीओ मोनलिसा प्रियदर्शिनी ने गुरुवार को डुमरांंव प्रखंड का पदभार ग्रहण किया। इसके पहले मोनलिसा भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड में तैनात थी। पदभारग्रहण करने के दौरान बीपीआरओ रोहिणी कुमारी ने बीडीओ को शॉल व बुके से सम्मानित किया। बीडीओ ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मियों के सहयोग से डुमरांव के विकास को गति प्रदान करने की दिशा में काम किया जाएगा।सरकार के निर्देशों के तहत सभी कार्यों को तय सीमा के भीतर पूरा करना उनके लक्ष्य का हिस्सा होगा। कर्मचारियों को समय से कार्यों के निष्पादन करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.