बक्सर, सितम्बर 3 -- Buxar News: पेज पांच की लीड ----- संकट शहर के नये इलाके में भवन बने, पर पानी निकास की अब तक नहीं हुई समुचित व्यवस्था ईदगाह से स्टेशन के बीच पानी के निकास की नहीं है समुचित व्यवस्था हरिजी हाता से ट्रेनिंग कॉलेज होते काव नदी के बीच नाले पर है कब्जा 35 वार्ड है पूरे नगर परिषद के क्षेत्र में फोटो संख्या- 04, कैप्सन- पानी का निकास नहीं होने से डुमरांव के मुख्य पथ पर फैला गंदा पानी। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। परिणाम यह कि बारिश के इस मौसम में शहर के कई रिहायशी इलाके में जलजमाव से जीवन नरक बन गया है। हर वर्ष नाला सफाई के नाम पर लाखों की राशि खर्च होती है। लेकिन, शहर के लोगों को जलजमाव की त्रासदी से मुक्ति नहीं मिल पाती है। हाल के कुछ वर्षों में डुमरांव शहर का तेजी से...