Buxar News: डुमरांव : जलजमाव से जूझ रहे शिवपुरी कॉलोनी के लोग
बक्सर, अक्टूबर 26 -- Buxar News: अनदेखी नगर के शिवपुरी कॉलोनी में नालियों का नहीं करवाया गया निर्माण सड़क व नाली बनी, लेकिन जलनिकासी की समस्या नहीं हुई दूर डुमरांव, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों के दौरान पीसीसी सड़क व नाली निर्माण पर अरबों रुपये खर्च किए गए। बावजूद, नगरवासियों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मुख्य सड़कों से मोहल्लों व गलियों को जोड़ने के लिए पीसीसी सड़कें तो बना दी गई, लेकिन घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था नहीं की गई। इसका खामियाजा नई कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही मामला नगर परिषद के वार्ड संख्या-21 स्थित शिवपुरी कॉलोनी की है। यहां करीब आधा दर्जन गलियों में पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन नालियां नहीं बनाई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.