बक्सर, अगस्त 26 -- Buxar News: पेज-03 के लिए ---- छानबीन विशेष शाखा के एसपी ने डीएम और एसपी को भेजा पत्र साइबर ठग थाईलैंड के मोबाइल नंबर का कर रहे हैं प्रयोग बक्सर, हमारे संवाददाता। प्रशासन जहां साइबर अपराध को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। वहीं दूसरी ओर साइबर अपराधियों ने डीएम का फेक एकाउंट तैयार कर दिया है। यहीं नहीं उसमें डीएम साहिला की तस्वीर लगाकर अधीनस्त अधिकारी व कर्मियों से पैसा की भी मांग की जा रही है।।

साइबर अपराधियों की गतिविधि इसकी जानकारी मिलते ही विशेष शाखा (बी) के पुलिस अधीक्षक ने बक्सर डीएम व एसपी को भेजा पत्र है। जिसमें इस बात का उल्लेख है कि अज्ञात व्यक्ति थाइलैंड के मोबाइल नंबर से इस साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी तक यह ज्ञात नही...