बक्सर, सितम्बर 26 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- पत्र भेजा देर शाम डाक से एक सामान्य पत्र डीईओ कार्यालय का प्राप्त मामले की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्रवाई की जाएगी बक्सर, हमारे संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओ (स्थापना) को धमकी भरा पत्र मिला है। डीईओ ने शनिवार को धमकी भरे पत्र की चर्चा करते हुये नगर थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। कहा है कि धमकी देने वालों को चिन्हित करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए।

घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम डाक से एक सामान्य पत्र डीईओ कार्यालय का प्राप्त हुआ था। जिसे कैमूर से भेजा गया था। भेजने वाले का नाम संयम प्रसाद लिखा हुआ था। पत्र में इस बात का उल्लेख है कि डीईओ व स्थापना तुम दोनों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अपने को जितना बचाना है बचा लो, तुम द...