बक्सर, अक्टूबर 15 -- हॉराइजन एकेडमी में डांडिया प्रतियोगिता Buxar News: युवा के लिए ---- फोटो संख्या- 07, कैप्सन- गुरूवार को हॉराइजन स्कूल के प्रांगण में डांडिया नृत्य प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं। सिमरी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सुंदरपुर मोड़ स्थित हॉराइजन एकेडमी ऑफ एजुकेशन में गुरुवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर भव्य डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने गरबा व डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि तथा जदयू सलाहकार समिति के सदस्य भरत मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में भारती...