बक्सर, जुलाई 18 -- Buxar News: बक्सर। झूठा आश्वासन देकर लाखों रुपए ऐंठने वालों के विरूद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस को दिए आवेदन में महावीर नगर (आईटीआई फील्ड के समीप) निवासी सूरज कश्यप ने कहा है कि राजकुमार यादव, मनीष कुमार, श्रीनिवास सिंह सहित अन्य ने उनके परिवार के सदस्यों को झूठा आश्वासन देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए है। वहीं इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...