बक्सर, अक्टूबर 30 -- बक्सर स्टेशन पर बारिश और ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान Buxar News: इंतजार ब्रह्मपुत्र मेल करीब डेढ़ घंटा विलंब से बक्सर स्टेशन पर आई प्लेटफार्म नंबर एक पर दो वेटिंग रूम है। जिसमें भीड़-भाड़ थी बक्सर, हमारे संवाददाता। ट्रेनों की लेट-लतीफी व बारिश ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। विलंब से ट्रेन चलने के कारण दूर-दराज के यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म पर समय व्यतित करना पड़ रहा है। वहीं बारिश से बचने के लिए यात्री जद्दोजहद करते नजर आ रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से कामख्या की ओर जाने वाले ब्रह्मपुत्र मेल करीब डेढ़ घंटा विलंब से बक्सर रेलवे स्टेशन पर आई। वहीं कामख्या से दिल्ली की ओर जाने वाले ब्रह्मपुत्रा मेल करीब चार घंटे की विलंब से आई। दिल्ली की ओर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस दो घंटा विलंब से आई। दानापुर पूण...