बक्सर, अक्टूबर 2 -- Buxar News: महंगाई धनसोई बाजार में फल और सब्जी के दामों में आया उछाल खरीदारी करने के लिए काफी संख्या में पहुंचे हुए थे ग्रामीण धनसोई, हमारे प्रतिनिधि। जीवित्पुत्रिका पर्व के नहाय-खाय के मौके पर शुक्रवार को धनसोई बाजार में सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए। खासकर सतपुतिया के भाव 80 से 160 रुपये किलो तक पहुंच गए। यह भी पढ़ें- जिउतिया के नहाय-खाय पर गंगा स्नान को उमड़ी भीड़पर्व के प्रभाव वहीं रोजमर्रा में बिकने वाली चौलाई साग, खीरा समेत अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़े हुए थे। पर्व के नहाय-खाय को लेकर सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में खरीदार धनसोई के साप्ताहिक सब्जी बाजार पहुंचे थे। बाजार में सब्जियों के भाव सुनकर कई खरीदारों को पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ। खरीदारी करने पहुंचीं शांति देवी, माधुरी देवी व मीना देवी ने बताया कि जिउतिय...