बक्सर, सितम्बर 10 -- Buxar News: पेज वन की फालोअप ---- प्रक्रिया शुरू घटना को केवल एक दुकान तक सीमित रखकर नहीं देखा जाएगा जल्द खाद्य सामग्री की दुकानों की जांच का अभियान चलाया जाएगा फोटो संख्या- 10, कैप्सन- गुरुवार की शाम फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों से जानकारी लेते एसडीओ राजीव कुमार और डीसीएलआर टेसलाल सिंह। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। प्रखंड के अरियांव गांव में एक साथ नौ लोगों के बीमार पड़ने के पीछे मिठाई के विषाक्त होने का कारण माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होना संभव है। अनुमंडल प्रशासन ने मिठाई का सैंपल जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मिठाई में किसी प्रकार की खराबी या मिलावट थी अथवा बीमारी का कोई अन्य कारण था। घटना ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मि...