Buxar News: जलजमाव से राहगीर परेशान, सड़क पर नाली का पानी
बक्सर, सितम्बर 8 -- Buxar News: चक्की, एक संवाददाता। चक्की-मथुरा डेरा मुख्य मार्ग पर सालोंभर जलजमाव रहने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। आसपास के घरों से निकलने वाला नाली का पानी सड़क पर ही बहाए जाने के कारण मार्ग पर हमेशा पानी जमा रहता है। जलजमाव के चलते सड़क भी लगातार खराब हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, आसपास के कई घरों में सोख्ता बना हुआ है। बावजूद घरों से निकलने वाला नाली का पानी सड़क पर ही गिराया जा रहा है। पानी जमा रहने से सड़क पर कीचड़ और गड्ढे बन गए हैं। खासकर बाइक सवारों को इस मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी होती है। आए दिन वाहन फिसलने से लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। ग्रामीण सुरेन्द्र यादव, सुनील यादव, कामता यादव और श्रीराम यादव ने बताया कि यदि नाली के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कर उसे नदी तक पहुंचाया जाए तो जलजमाव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.