बक्सर, अक्टूबर 9 -- जलजमाव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन Buxar News: गुस्सा प्रखंड कार्यालय के सामने चूल्हा जलाकर महिलाओं का प्रदर्शन जलजमाव से खपरैला पट्टी और अनुसूचित बस्ती के लोग बेहाल फोटो संख्या- 18 कैप्सन- शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंची आक्रोशित महिलाओं को समझाते प्रमुख ऋषिकांत सिंह। चौगाईं, एक संवाददाता। जलजमाव से परेशान स्थानीय गांव के वार्ड संख्या 12 की खपरैला पट्टी और अनुसूचित बस्ती के निवासियों के सब्र के बांध शुक्रवार को टूट गये। गुस्साएं जल निकासी की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इसके बाद जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मुख्य गेट पर चूल्हा जलाकर भोजन बनाया और अपनी बदहाली के प्रति प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि मोहल्ले में पिछले कई महीनों से जलजमाव की समस्या बनी हु...