बक्सर, अक्टूबर 27 -- भूमि सर्वेक्षण की प्रगति और लोगों की परेशानी Buxar News: पेज पांच के लिए ----- अभिलेख दस मौजों में खानापूर्ति, एक मौजा में प्रकाशन का कार्य हुआ पूरा 08 मौजों में अब भी चल रहा काम, कार्यालय पहुंचने में परेशानी ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में भूमि सर्वेक्षण के कार्य में अब तेजी आने लगी है। सर्वे का काम शुरू होने की सूचना मिलने के बाद दूसरे राज्यों और शहरों में रह रहे लोग भी अपनी जमीन से संबंधित कागजात दुरुस्त कराने और सर्वे की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए गांव लौटने लगे हैं। हालांकि, सर्वे कार्य में तेजी के बीच कार्यालय की अधिक दूरी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। खासकर दूर-दराज की पंचायतों से आने वाले लोगों को कार्यालय तक पहुंचने में काफी समय और मेहनत खर्च करनी पड़ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्र...