बक्सर, जुलाई 11 -- Buxar News: साप्ताहिक जमीन विवादों का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान प्रशासन की प्राथमिकता दाखिल-खारिज, सीमांकन व दोहरी रजिस्ट्री से जुड़े मामलों की सुनवाई फोटो संख्या- 02, कैप्सन- शनिवार को डुमरांव में जमीन विवाद शिविर में शामिल प्रभारी सीओ कुमार दिनेश व थानाध्यक्ष संजय सिन्हा।

जमीन विवाद शिविर डुमरांव, संवाद सूत्र। जमीन संबंधित विवादों के त्वरित और पारदर्शी निपटारे के उद्देश्य से शनिवार को स्थानीय अंचल कार्यालय में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कुल आठ मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर संबंधित पक्षों को राहत प्रदान की गई। शेष मामलों में आवश्यक जांच कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी अंचलाधिकारी कुमार दिनेश ने की। इस दौरान थानाध्यक्ष संजय सिन्हा, नया ...