बक्सर, नवम्बर 27 -- Buxar News: पेज पांच के लिए ---- जांच मौके पर पहुंचे अधिकारियों से गाली-गलौज और हाथापाई जमीन पर दावेदारी को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद सिमरी, एक प्रतिनिधि। सरकारी आदेश की अवहेलना, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सीओ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में तिलक राय हाता थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सिमरी के सीओ भगवती शंकर पांडेय के लिखित आवेदन पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी रामबचन यादव के नाम से अंचल कार्यालय की जमाबंदी में चार बीघा 16 कट्ठा जमीन दर्ज है। इसी जमीन पर गांव के ही ओमप्रकाश यादव अपना दावा जता रहे हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामले की सुनवाई शनिवार को आयोजित जनता...