Buxar News: जमीन मिलने के बाद भी नहीं बना कचरा प्रबंधन केंद्र
बक्सर, जुलाई 5 -- Buxar News: चक्की। अरक पंचायत में डब्ल्यूपीयू का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। भवन के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन निर्माण कार्य लंबित होने से पंचायत में कचरा प्रबंधन व्यवस्था पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है। इसका असर साफ-सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। पंचायत के विभिन्न वार्डो से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों मनोज सिंह, राजू सिंह, मोहन सिंह संतोष सिंह और कुंदन सिंह ने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके और कचरे के उचित प्रबंधन की सुविधा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.