बक्सर, जुलाई 23 -- Buxar News: पेज पांच के लिए ----- अनुशंसा कोर्ट में चल रहा मामला, गलत ढ़ंग से मापी कराने का आरोप लोक शिकायत में दायर फरियाद में सुनवाई के बाद हुई कार्रवाई डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। गलत ढंग से जमीन की मापी कराने के मामले में तत्कालीन प्रभारी सीओ के खिलाफ लोक शिकायत ने कार्रवाई हुई है। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कुमारी मनीषा ने इस मामले में दोषी पाकर तत्कालीन प्रभारी सीओ कुमार दिनेश के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है। डुमरांव के ठाकुर कुम्हार की गली निकासी मनोज कुमार ने अनुमंडलीय लोक शिकायत में परिवाद दायर किया था। परिवादी का कहना है कि जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में चल रहा है। इसकी जानकारी देने के बाद भी प्रभारी सीओ ने विपक्षी के मेल में आकर जमीन की मापी करा दी। परिवादी ने आरोप लगाया है कि दूसरे प...