बक्सर, अगस्त 28 -- Buxar News: वेजफेड 1,143 गांवों में से 958 गांवों में दुग्ध समिति का किया गया गठन यह भी पढ़ें- जीविका के माध्यम से उद्यमी रजिस्ट्रेशन को दिया जाए बढ़ावासमीक्षा बैठक डीएम ने किया वेजफेड और कम्फेड से संबंधित कार्यों की समीक्षा बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी प्रखंडों में पीवीसीएस यानी वेजफेड का गठन किया जाना है। जिले के चार प्रखण्डों में आधारभूत संरचना का निर्माण शुरू है। लेकिन अन्य 07 में जमीन उपलब्ध नहीं होने से आधारभूत संरचना का निर्माण नहीं किया जा सका है। इसे लेकर डीएम ने जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध करने का निर्देश दिया। दरअसल, कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शुक्रवार को वेजफेड व कम्फेड से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता डीएम साहिला ने किया। इस दौरान डीएम ने जिले के सभी प्रखण्डों में आधारभूत संरचना ...