Buxar News: जब्त 686 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण
बक्सर, अगस्त 31 -- Buxar News: फोटो डुमरांव। नया भोजपुर थाना परिसर में सोमवार को जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। राजस्व पदाधिकारी कुमार दिनेश और थानाध्यक्ष चंदन कुमार की मौजूदगी में विभिन्न मामलों में जब्त कुल 686.70 लीटर शराब को विनष्ट किया गया। इसमें 353.70 लीटर विदेशी शराब तथा 333 लीटर देशी शराब था। जब्त शराब आधा दर्जन कांडों से संबंधित था। पुलिस ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर उसमें जब्त शराब को नष्ट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.