बक्सर, अगस्त 31 -- Buxar News: फोटो डुमरांव। ‎नया भोजपुर थाना परिसर में सोमवार को जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। राजस्व पदाधिकारी कुमार दिनेश और थानाध्यक्ष चंदन कुमार की मौजूदगी में विभिन्न मामलों में जब्त कुल 686.70 लीटर शराब को विनष्ट किया गया। इसमें 353.70 लीटर विदेशी शराब तथा 333 लीटर देशी शराब था। जब्त शराब आधा दर्जन कांडों से संबंधित था। पुलिस ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर उसमें जब्त शराब को नष्ट किया। ‎

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...