Buxar News: जनसुनवाई में आएं कुल 105 आवेदन
बक्सर, अक्टूबर 16 -- Buxar News: बक्सर। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। डीएम साहिला की अध्यक्षता में आम जनता की समस्याओं की सुनवाई की गई। जनसुनवाई में कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 40 आवेदन राजस्व विभाग, 40 आवेदन विकास से संबंधित व 25 आवेदन अन्य विभागों से संबंधित थे। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम, डीसीएलआर सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। डीएम ने आवेदनकर्ताओं की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। साथ ही प्राप्त आवेदनों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.