बक्सर, अगस्त 31 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ----- बक्सर। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सोमवार को डीएम का जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान जनता दरबार में कुल 110 आवेदन आएं। जिसमें से सबसे ज्यादा 45 राजस्व विभाग, 45 विकास से व 20 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन थे। डीएम ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देश दिया। साथ ही आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन समय सीमा के भीतर पारदर्शी व न्यायोचित तरीके से होगा। इस दौरान एडीएम विभागीय जांच शशिकांत पासवान और एसडीसी रवि बहादुर व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...