बक्सर, जुलाई 18 -- Buxar News: बक्सर। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शनिवार को डीएम साहिला की अध्यक्षता में साइबर मंगलवार से संबंधित बैठक की गई। इस दौरान डीएम ने साइबर डीएसपी को निर्देशित किया कि मंगलवार को विद्यालयों में साइबर मंगलवार का आयोजन करें। ताकि, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया जा सके। साथ ही सहयोग शिविर में भी साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारियां देने को कहा। अवगत कराया गया कि साइबर मंगलवार के कार्यक्रम में जिला से पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। इस मौके पर डीडीसी निहारिका छवि, एडीएम अरुण कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...