बक्सर, अगस्त 25 -- Buxar News: युवा के लिए -- मनमानी 22 अगस्त को विद्यालय में तालाबंदी कर हंगामा किया था अभिभावकों के साथ बैठक कर उनकी शिकायतें सुनी गईं ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के निमेज पंचायत के मिडिल स्कूल गरहथा कला में शिक्षकों की कथित मनमानी, कुव्यवस्था और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर 22 अगस्त को छात्रों द्वारा की गई तालाबंदी के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है। मंगलवार को बीईओ ने विद्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों ने शिक्षकों की कलई बीईओ के सामने खोल कर रख दी।

जांच की प्रक्रिया जांच के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। इस दौरान ग्राम पंचायत निमेज के मुखिया जगनारायण प्रसाद गुप्ता, समाजसेवी भानु सिंह की मौजूदगी में अभिभावकों के साथ बैठक कर उनकी शिकायतें भी सुनी गईं। जानकारी के...