Buxar News: छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया संदेश
बक्सर, अगस्त 20 -- Buxar News: पेज- युवा के लिए डुमरांव, संवाद सूत्र। गुरुवार को कसियां पंचायत के नोनियाडेरा गांव में एनएसएस छात्राओं ने स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान चलाया। छात्राओं ने ग्रामीणों के घरों एवं आसपास के क्षेत्रों का स्वच्छता सर्वेक्षण कर कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। टीबी मुक्त गांव बनाने की दिशा में छात्राओं ने घर-घर जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाई। ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच और नियमित उपचार के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा छात्राओं और ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान जया लक्ष्मी, नित्या सिंह, काजल कुमारी, चंचल कुमारी, माधुरी कुमारी, करीना सिंह, नेहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.