Buxar News: छह कोर्ट वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
बक्सर, जुलाई 17 -- Buxar News: नावानगर। समकालीन अभियान के तहत प्रखंड के दो थाने से कुल छह कोर्ट वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बासुदेवा पुलिस ने गोविंदापुर गांव में छापेमारी कर दो कोर्ट वारंटी इंदल राम व रुदल राम को गिरफ्तार किया है। वहीं सिकरौल पुलिस ने बड़कागांव में छापेमारी कर तीन कोर्ट वारंटी चक्रवर्ती राम, अर्जुन राम व अमरजीत राम तथा बेलांव गांव में छापेमारी कर एक कोर्ट वारंटी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार वारंटी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया था। ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.