बक्सर, नवम्बर 7 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर शनिवार को छठ पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। स्वच्छता पदाधिकारी अरशद हैदर नकवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गंगा नदी के किनारे स्थित सभी घाटों पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर की जाने वाली तैयारियों को लेकर अलग-अलग पूजा समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की गई। स्वच्छता पदाधिकारी ने सभी पूजा समितियों के सदस्यों को सभी छठ घाटों और रास्तों पर साफ-सफाई की व्यवस्था करने के साथ ही घाटों पर बैरिकेडिंग करने तथा छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी व्यवस्था करने के लिए दिशा-निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: छठ घाटों की सफाई में जुटा नगर परिषद, बोरिंग से होगी पानी की व्यवस्था इस अवसर पर पूर्व जिला ...