Buxar News: छठ पूजा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय करें पूर्ण
बक्सर, नवम्बर 9 -- Buxar News: बक्सर, हमारे संवाददाता।आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा हुई। अध्यक्षता डीएम साहिला ने की। इस अवसर पर डीएम ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने नगर परिषद के ईओ को छठ पर्व के अवसर पर लाइट एंड साउंड लेजर शो के प्रदर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी वरीय पदाधिकारियों को अपने आवंटित प्रखंड में कम-से-कम एक छठ घाट गोद लेने का निर्देश दिया। इसमें छठ व्रतियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर निकायों एवं प्रखंड प्रशासन को छठ घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथों की मरम्मति, घाटों के समतलीकरण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.