बक्सर, अक्टूबर 30 -- छठ पूजा की तैयारियों पर चर्चा Buxar News: पेज पांच के लिए ----- पूजा-अर्चना छठ पूजा से पहले सभी तरह जरूरी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें मिठाइयां पुल के समीप स्थापित होगी भगवान भास्कर की प्रतिमा नावानगर, एक संवाददाता। केसठ प्रखंड के मिठाइयां पुल स्थित मां काली मंदिर परिसर में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर छठ पूजा समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार व संचालन मुकुंद कुमार ने किया। बैठक में छठ पूजा को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मिठाइयां पुल के समीप भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित करने, नहर किनारे और छठ घाट तक जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई कराने और रोशनी की समुचित व्यवस्था करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम करने पर भी चर्चा हुई।...